नदबई में सड़क हादसे में मां-बेटा सहित तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

भरतपुर 28 मार्च

नदबई में सड़क हादसे में मां-बेटा सहित तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

रोड पर सामने अचानक से आई नीलगाय से बाइक टकराने के कारण हुआ हादसा

 

 

भरतपुर. जिले में नदबई क्षेत्र के जनूथर सड़क मार्ग स्थित गांव बहरामदा के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार ऐंचैरा गांव निवासी राहुल (22) पुत्र रविंद्र अपनी मां सुमित्रा (45) और चाची शशि (40) के साथ कृषि कार्य निपटाकर बाइक से नदबई लौट रहा था कि तभी बहरामदा गांव के पास अचानक से सामने आई एक नीलगाय से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को एम्बुलेंस की मदद से नदबई के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमित्रा और शशि की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया जबकि घायल राहुल का नदबई चिकित्सालय में ही इलाज जारी है…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!