निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

फ़िरोज़ ख़ान
सीसवाली।महावीर इंटरनेशनल अपैक्स दिल्ली के द्वारा बारां जिला के ग्रामीण इलाकों में प्रायोजक राइट्स लिमिटेड, गुरग्राम (हरियाणा) के सहयोग से 10 चिकित्सा शिविरो का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रो में किया जा रहा है।गवर्निंग काउंसिल मेंबर वीर राजेन्द्र जैन ताथेडिया ने बताया की आज आठवा शिविर 17 जनवरी 24 को सिसवाली जिला बारां में निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ जांच शिविर का लगाया गया।इसमें आंखों की जांच,स्त्री रोग जांच एवं जनरल मेडिकल जांच शिविर (मेडिकल कैम्प) का आयोजन किया गया शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.नेहा जैन,श्री आदित्य ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.अमीना खान,फिजिशियन डा. राम विलास मीना, चिकित्सक ने परामर्श व उपचार किया व निशुल्क दवाइया, नजदीक की नजर का चश्मा एवं बी. पी., शुगर व ई सी जी की जांच भी करवाई गई,

वीर राजेन्द्र जैन ताथेडिया ने बताया की इसमें संस्था के मूल उद्वेश्य सबको प्यार,सबकी सेवा के साथ निःशुल्क शिविर मे 242 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसमे 237 नेत्र रोगी, 98 स्त्री रोग,74 फिजिशियन 18 मोतियाबिन्द और 212 ब्लड प्रेशर और 186 शुगर व 5 ई सी जी के मरीज आए टोटल 812 opd हुई और शिविर का मरीजों ने लाभ लिया शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चला सभी मरीजो को निःशुल्क दवाई,जाँच व 128 चश्मों का वितरण किया गया।इसमें मोतिया बिंद के आपरेशन भारत विकास परिषद हॉस्पिटल कोटा में करवाए जायेंगे।राजेंद्र जैन के पिताश्री स्व.कैलाश जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में सहयोग किया गया।स्थानीय मधु जैन जे पी,अनंत जैन,चिक्की जैन,रामबाबू नागर,गौतम महावीर शर्मा .देवीलाल,मांगी लाल प्रजापत टीम में आयुष,कार्तिक शर्मा ,सुबोध,प्रहलाद गोस्वामी, तान्या व नेहा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!