नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुवा गांव में तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो घरों में छुपा कर रखा 114 बोरी स्टीम चावल बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुवा गांव में तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो घरों में छुपा कर रखा 114 बोरी स्टीम चावल बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

खबरों के मुताबिक आज गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी तस्करी के जरिए चावल की बड़ी खेप नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही है उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सानौली अभिषेक सिंह तहसीलदार नौतनवा विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ नेपाल सीमा से सटे ग्राम सभा खंनुवा में स्थित दो घरों में छिपाकर रखा गया 114 बोरी लावारिस स्टीम चावल बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कस्टम अधिनियम 111 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!