नौकरी दिलाने का झाँसा देकर रूपये हडपने वाला आरोपी गिरफ्तार

-प्रेस नोट—
स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्य प्रदेश साहिल भोपाल
MN- 8878420082

थाना हनुमानगंज भोपाल

– नौकरी दिलाने का झाँसा देकर रूपये हडपने वाला आरोपी गिरफ्तार ।

-आरोपी कलेक्ट्रेट मे शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर की थी महिला के साथ धोखाधडी

-आरोपी ने कलेक्ट्रेट मे शासकीय नौकरी दिलाने महिला से लिए थे 60,000 रूपये ।

-आरोपी ने स्वयं की कलेक्ट्रेट मे शासकीय नौकरी करने बताई थी पहचान

-आरोपी लोकसेवा केन्द्र के पास करता था पूर्व मे काम

-आरोपी को पुलिस रिमाण्ड मे लेकर की जा रही अन्य घटनाओ के संबंध मे पूछताछ ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 20.01.23 को आवेदिका/फरियादिया प्रिया निवासी हाउसिंग बोर्ड करोंद निशातपुरा भोपाल ने आरोपी श्याम सिसोदिया के विरूद्ध लेखी आवेदन प्रस्तुत करते हुए उल्लेखित किया कि 06 महीने पहले मेरी पहचान श्याम सिसोदिया से हुई थी। जिसने मुझे स्वयं को कलेक्टरेट मे सरकारी नौकरी करना बताया था और बातचीत के बाद श्याम सिसोदिया ने मुझसे कहा कि मै तुम्हारी कलेक्टरेट मे परमानेन्ट नौकरी लगवा दूँगा जिसमे 1.5 लाख रुपये का खर्चा आएगा अभी 20,000/- रु. दे दो बाकी पेमेन्ट नौकरी पक्की लगने के बाद कर देना तो मैने अगस्त 2022 मे श्याम सिसोदिया को नादरा बस स्टैण्ड चौराहा मे 20 हजार रुपये नगद दे दिये थे कुछ दिनो बाद श्याम ने मुझे कहा कि आपका काल लेटर आ रहा है और रुपये देने पडेंगे तो मैने दो अलग-अलग किश्तो मे 40 हजार रुपये कुल 60 हजार रूपये श्याम सिसोदिया को नौकरी लगाने के नाम पर दे दिया किन्तु मेरा काल लेटर नही आया और पता चला कि श्याम सिसोदिया भी शांति लाज छोडकर चला गया है । आरोपी द्वारा फरियादिया/आवेदिका के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर अपराध घटित करना पाया जाने से थाना हनुमानगंज मे अप.क्र. 39/23 धारा धारा 420 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

कार्यवाही का विवरणः- मामले की विवेचना कार्यवाही मे आरोपी श्याम सिंह सिसोदिया पिता पूरन सिंह सिसोदिया उम्र 40 साल निवासी कसेरा मोहल्ला होशंगाबाद की निवास पते के आधार पर तलाश पतारशी करने पुलिस टीम रवाना की गई एवं तकनीकी मदद से आरोपी के दिनांक 07.02.23 को औबदुल्लागंज रायसेन मे होने की जानकारी मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी से धोखाधडी की रकम बरामद करने एवं अन्य सामानांतर घटनाओ के संबंध मे पूछताछ करने माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया गया है ।

बरामद सम्पत्ति- मामले मे गिरफ्तार आरोपी श्याम सिंह सिसोदिया से धोखाधडी की रकम 10,000 रूपये बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-

श्याम सिंह सिसोदिया पिता पूरन सिंह सिसोदिया उम्र 40 साल निवासी कसेरा मोहल्ला होशंगाबाद

सराहनीय भूमिकाः-निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज, उनि.राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि. चिन्नाराव, प्र.आर.1351 कृपाशंकर गौतम, प्र.आर.1336 मोहन सिंह, आर.1273 राहुल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!