पंचदेवों में प्रधान देव है भोले शंकर: आचार्य चूड़ामणि पांडेय।

पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां

पंचदेवों में प्रधान देव है भोले शंकर: आचार्य चूड़ामणि पांडेय।

 

बारां 17 अगस्त। “हिंदू धर्म के पांचदेवों में प्रधान देव है भोले शंकर। हिंदू धर्म के 18 पुराणों में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला पुराण है तो वह है शिव पुराण। भगवान शिव के इस पुराण को सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है शिव महापुराण भगवान शिव और माता पार्वती की चहुं और केंद्रित हैं। भगवान शिव सनातन धर्म में सबसे अधिक पूजे जाने वाले भगवानों में से एक हैं। उपरोक्त विचार जिला मुख्यालय के अस्पताल रोड स्थित भूरालाल जी की धर्मशाला में आयोजित हो रही श्री महाशिवपुराण कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित चूड़ामणि पांडेय ने श्रोताओं से कहे । उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब तक महादेव के बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन नहीं कर लेता उसका आध्यात्मिक जीवन पूर्ण नहीं माना जाता। कर।कथा में ज्योतिर्लिंगों का उद्भव तथा ज्योतिर्लिंगों का वर्णन सरल भाषा में समझाया। ।कथा के मीडिया प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि श्रीमहाशिवपुराण कथा में शनिवार को रामभक्त हनुमान की आकर्षक झांकी सजाई गई। बारां नगर के यजमानों के द्वारा सामूहिक सहयोग से चल रही इस महाशिवपुराण कथा में रामचंद्र उदयवाल, भगवान शर्मा ,भरत पोरवाल,अशोक कुमार नामा,महेंद्र कुमार,आनंद नामा, गोपाल ठाकुरिया,सुरेश राजोरा, नरेंद्र गोयल,रामबाबू शर्मा,शिवशंकर चतुर्वेदी,सीताराम शर्मा,राजेश कुमार गुप्ता, सहित कई दर्जन श्रोता उपस्थित रहे। कथा में प्रतिदिन श्रोता गणों की संख्या बढ़ती जा रही है।कथा का समापन रविवार को होगा।शनिवार को कथा में आनंद नामा व राजीव बंसल ने सप्तनीक व्यास पीठ की पूजा की।समापन दिवस पर कल कथा ठीक 12 बजे शुरू होगी। कथा के पश्चात यजमानों के द्वारा यज्ञ का आयोजन होगा। कथा में पंडित उमाकांत शास्त्री द्वारा निशुल्क जन्मपत्री देखकर समस्या का निवारण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!