विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
शुक्रवार को प्रदेश पंचायतीराज मंत्री वीरेन्द्र कंवर द्वारा विकास खण्ड नयनादेवी जी की नवगठित पंचायत मंझेड के पंचायत घर का नीवं पत्थर रखा गया।
इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना सहित विधिवत रूप से भूमि पूजन करने इस पंचायत घर का शिलान्यास किया।
मुख्यातिथि वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि इस पंचायत घर को करीब 32 लाख रु की राशि से निर्मित किया जाएगा।
इसके बाद यदि और आवश्यकता पड़ी तो और धनराशि भी इस पंचायत घर के लिए मंजूर करवाई जाएगी।
अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास कार्यों की जो स्वर्णिम गाथा लिखी जा रही है इसके दम पर भाजपा सरकार प्रदेश में मिशन रिपीट करेगी।इस मौके पर राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला के अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल , उपमंडला धीकारी स्वारघाट राज कुमार ,जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान DSp नैना देवी पूर्ण चंद , बी डी सी चेयरमैन किरण शर्मा , पंचायत प्रधान मझेर सोहन लाल , सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारीयो ने भाग लिया ।