पंडित जी के विचार आज जन जन तक पहुंच रहे हैं –भूरा यादव

दामजीपूरा| भारतीय जनता पार्टी मंडल दामजीपुरा में 11 फरवरी को प्रखर राष्ट्रवाद एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई मंडल अध्यक्ष भूरा यादव ने बताया की के दामजीपुरा मंडल के लगभग 30 बूथों पर पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई है एवं अपने विचारों पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज पंडित जी के विचार जन-जन के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं पंडित जी ने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय का बीज बोया था उन्होंने जनसंघ को एक नई ऊंचाई प्रदान की जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विशाल वट वृक्ष बन गई है आज हमें आवश्यकता है कि हम उनके विचारों पर पूरी ईमानदारी के साथ चलने का संकल्प लें एवं उनके विचारों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में भूमिका अदा करें जिस प्रकार से उनके विचारों पर आज तक भारतीय जनता पार्टी चलती आ रही है जिसकी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक का चहमुखी विकास किया है चाहे गरीब हो या अमीर हो या किसी भी धर्म का हो सब प्रकार से अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल रहा है भारत आज विश्व गुरु की ओर अग्रसर है यह सब कहीं ना कहीं हमें पंडित जी की विचारों से ही प्रदान हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!