पति-पत्नी शराब के कारण आग की चपेट में
शेख मोईनुद्दीन । जिला बैतूल के थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला में एक महिला ने डीजल डाल खुद को आग लगा जान से मरने की कोशिश की , पत्नी की आग बुझाते हुए पति भी गंभीर रूप से झुलस गया । दोनों को एक प्राइवेट वाहन से मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां से उन्हें बैतूल रेफर किया गया । आगजनी की इस घटना में महिला लगभग 80% एवं पुरुष 30% से ज्यादा झुलसे है ।
घटना को लेकर यह बात भी सामने आ रही है की पति शराब पीकर घर आया था । पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था । इसी बात को लेकर इनका विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया । जिसके बाद पत्नी ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली , महिला की हालत गंभीर बनी हुई है । क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला निवासी मन्द्रेश बिहारे (35 साल) अपनी पत्नी सरिता ( 32 साल) के साथ गांव में ही परिवार से अलग रहता था । आज मन्द्रेश घर पर शराब पीकर आया था ।
इसी बात को लेकर उसका सरिता से विवाद हो गया , जिसके बाद सरिता ने घर में रखे डीजल को खुद के ऊपर डाल आग लगा ली , सरिता को जलता देख मन्द्रेश ने उसकी आग बुझाने की कोशिश की , उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए , बाद में एक प्राइवेट वाहन से उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल रेफर किया गया है । दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है । मन्द्रेश ने बताया की पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई है ।
शेख मोईनुद्दीन क्राईम ब्यूरो R9 भारत बैतूल