धौलपुर। परफेक्ट जिम के संचालक व पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु परशुराम चैरिटेबल ट्रस्ट धौलपुर में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में शहर के गणमान्य नागरिकों व युवाओं द्वारा उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।गत 17 जुलाई को लंबी बीमारी के चलते जिला अस्पताल में लक्ष्मीकांत शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया था। लक्ष्मीकांत शर्मा कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा के अनुज थे।