परसपुर के लोहगंपुर मे शुरु हुआ राम विवाह महोत्सव
अभिषेक श्रीवास्तव गोंडा

परसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लोहंगपुर में शुरू हुआ परंपरागत भव्य राम विवाह महोत्सव ,कार्यक्रम की शुरुवात करनैलगंज विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डू एवं परसपुर नगर पंचायत प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं गणेश जी का माल्यर्पण कर के किया ।पांच दिवसीय राम विवाहोत्सव का कार्यक्रम 24 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगा।कार्यक्रम की शुरुवात अमृतखेड़ा लखनऊ की धार्मिक निराला पार्टी ने भगवान राम जन्म एवं नारद मोह के मनमोहक मंचन से किया ।इस अवसर प्रधान प्रतिनिधि सतीश मिश्रा, सत्यदेव मिश्रा, संतोष पांडेय, राजेश पांडेय ,राजेश गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि अंदुपुर ,रमेश पंडित,शेषनाथ मिश्रा,भगवान दास, शिव प्रसाद मिश्र ,वेद प्रकाश पाठक ,बैजनाथ गुप्ता,पवन पांडेयअरुण मिश्रा ,दददू दुबे,पूंजाराम यादव,अजय तिवारी,बबलू मिश्रा, भोले पांडेय सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित जन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अगुवाई सतीश मिश्रा एवं मंच का संचालन सत्यदेव मिश्रा ने किया ।