अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत परसपुर-दहेज हत्या के आरोपी को मिली 10 साल की कठोर सजा गोण्डा –
बीते 19.08.2017 को थाना परसपुर क्षेत्र के अन्तर्गत अभियुक्त शिवबहादुर पुत्र गया प्रसाद निवासी सूबेदारपुरवा मौजा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोंडा ने अपनी पत्नी को दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना परसपुर के पैरोकार आरक्षी वासुदेव के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट-07 गोंडा ने 10 वर्ष कठोर कारावास व ₹10,000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियुक्त का नाम पता-
शिवबहादुर पुत्र गया प्रसाद निवासी सूबेदारपुरवा मौजा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोंडा ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 219/2017, धारा 498ए, 304बी,302 भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा