परसपुर मे गुमशुदा बच्चे को परसपुर पुलिस टीम के द्वारा खोजकर परिजनो के किया गया
सुपुर्द ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चे को सकुशल उनके परिजनों को किया सुपुर्द, अपनों से मिलकर बच्चे के चेहरे पर लौटी मुस्कानः
गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा लड़के/लड़कियों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में गुमशुदा बच्चे को थाना परसपुर पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। 10.07.2022 को थाना परसपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक द्वारा थाना परसपुर में सूचना दी गयी की उनका 2 वर्षीय बच्चा घर से कही चला गया है और अभी तक घर वापस नही आया है। सूचना पर थाना परसपुर व मिशन शक्ति टीम ने तत्काल खोजबीन कर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया गया। अपनो से मिलकर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनो ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।
रिपोर्ट-अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत