पलामू निखिल कुमार पाण्डेय महाशिवरात्रि पर सिंगरा खुर्द में आयोजित होगा भव्य संस्कृति कार्यक्रम, कई टॉप कलाकार लेंगे भाग
मेदिनीनगर पलामू
नगर निगम क्षेत्र के सिंगरा खुर्द शिवमंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में टॉप भोजपुरी कलाकार और नृत्यांगना भाग लेंगी। संस्कृतिकर्मी शिशिर शुक्ला के नेतृत्व में टॉप कलाकार सिंगरा खुर्द पंहुच रहे है। सिंगरा शिव मंदिर जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा हो चुका है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आयोजित संस्कृति कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह करेंगे जबकि विवाह मंडप का प्रोफेसर जगन्नाथ सिंह करेंगे। सिंगरा खुर्द में शिव मंदिर की स्थापना 1990 में हुई थी। महाशिवरात्रि को लेकर सिंगरा खुर्द शिव मंदिर को भव्य तरीक़े से सजाया जा रहा है ।आयोजन समिति में मंदिर विकास समिति के संतोष शुक्ला, विजय शुक्ला, लव शुक्ला, दिलीप शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, सोनी शुक्ला, उमेश शुक्ला, देवान शुक्ला, गोपाल राम समेत कई लोग शामिल है।