पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आरोप लगाए।

भाजपा की महिला मोर्चा ने ग्राम में निकाला कैंडल मार्च

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आरोप लगाए।

 

दामजीपुरा/बैतूल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में मौन है इस पर भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा में महिलाओं द्वारा कैंडल जुलूस निकालकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आरोप लगाए।

बैतूल जिले के दामजीपुरा में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा नीलकमल ढिकारे ने किया, जिन्होंने ममता सरकार पर दोषियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया। ऊषा ढिकारे ने कहा, यह अत्यंत शर्मनाक है कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज्य में ही एक महिला के साथ

इस तरह की घिनौनी वारदात होती है और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जाता है। यह न केवल डॉक्टर्स बल्कि सभी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में मौन कैंडल मार्च निकाला है।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा ढिकारे ने कहा, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले सन्देशखाली की घटना और अब शासकीय मेडिकल कॉलेज की इस वारदात ने महिलाओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला महामंत्री ललिता पाल पेसा एक्ट अध्यक्ष सुशील पाल समूह की अध्यक्ष ज्योति राठौर लक्ष्मी बाई गीता बाई विजय पाल कमलेश राठौर रेखा ऋषभ शौर्य राठौर महक राठौर रिया राठौर कुश राठौर नीलकमल ढिकारे अनमोल एवं पुलिस प्रशासन उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!