पहली सोमवारी को लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

अशरफ आलम केसरिया(पूर्वी चंपारण)

सावन के पवित्र माह का आज पहला सोमवार जहां भगवान शिव के भक्तों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा। आज सुबह से जिले समेत आसपास के पडोसी जिला से शिव मंदिरों यानि बटूकेश्वरनाथ धाम में भक्तों की ताता लगा है। खासतौर पर देश के विभिन्न हिस्सों से पवित्र नदियों का जल लेकर पहुंचा कावड़िये जलाभिषेकर रहे हैं। केसरिया शिव मंदिरों में कावड़ियों के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं मंदिर परिसर सहित केसरिया नगर पंचायत बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्गोषों से गूंज उठा। जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को शाम से ही बाबा के दर्शन करने के लिए कतारें लगना शुरू हो गई थीं। स्थानीय बाबा बटूकेश्वरनाथ धाम पर पहली सोमवारी को लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक के सौजन्य से श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व फल वगैरह का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं नगर प्रशासन के तरफ से केसरिया बाजार में सड़क पर उमस की गर्मी व चिलचिलाती धूप को देखते हुए पानी पटवाया गया जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो सके। वहीं इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष गौरी कुमारी के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद दिखा।इस मौके एसआई पंकज कुमार,रामजी सिंह, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!