R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
डिस्टिक क्राइम ब्यूरो चीफ
रामेशवर लक्षणे बैतूल
शाहपुर – नगर में बना नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन के निर्माण की पोल पहली बारिश में ही खुल गई। यहां भवन में कई कमरों में पानी टपकने लग गया है। दीवारों में दरारें आ गई।
इससे बिल्डिंग बनाने वाले पीआईयू विभाग के अफसरों पर सवाल उठने लगे हैं। करोड़ो की लागत से बनी अस्पताल बिल्डिंग टपकने लगी है । इस भवन की लागत चार करोड़ अस्सी लाख रुपए थी। यहां लगातार हो रही बारिश से नए भवन में बने कमरों की छत टपकने लग गई। कमरों में पानी फेल गया। अस्पताल के कमरों मे लगाई गयी खिड़कियां तक पूरी बंद नहीं हो रही। अस्पताल के बाहर बनाई गई नाली टूटकर धस गई हैं । नगर में बना स्वास्थ्य केंद्र पहली बारिश में ही पोल खोलता नजर आ रहा है जगह जगह पानी सीपेज व पानी रिसाव देखने को मिल रहा है । उल्लेखनीय होकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 2021 में बनकर तैयार हुआ था । जिसका लोकार्पण अक्टूबर माह में सांसद डीडी उइके , विधायक ब्रह्मा भलावी द्वारा किया गया था । भवन का निर्माण ग्वालियर के ठेकेदार द्वारा किया गया । अस्पताल की नवनिर्मित बिल्डिंग की पहली बारिश में टपकने लगी है । जच्चा-बच्चा वार्ड में बाथरूम के पाइप लाइन चौक पड़ी हैं । ठेकेदार द्वारा तकनीकी दिशा निर्देशों को ताक में रखकर भवन का निर्माण किया ।
इनका कहना है
अस्पताल का नया भवन अक्टूबर 2021 में कम्प्लीट हुआ है बिल्डिंग में जगह जगह पानी का सीपेज हो रहा है लेवर रूम की बाथरुम भी चौक है जिसकी शिकायत हमारे द्वारा पीआईयू विभाग के एसडीओ जीडी भूमरकर को दी गई है लम्बा समय बीत जाने के बाद बिल्डिंग में सुधार नही किया गया ।
डॉ गजेंद्र यादव
बीएमओ शाहपुर