पाटन जिले के हारीज तालुका में चल रहा है गरीबों के अनाज का घोटाला
पाटन जिले के हारीज तालुका में एक सस्ता अनाज की दुकान में कई सालों से गरीबों के अनाज का घोटाला चल रहा है।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कलेक्टर को शिकायत की है कि दुकानदार गरीबों को मिलने वाला अनाज कम दे रहे हैं और बाकी का अनाज अवैध रूप से बेच रहे हैं। इस दावे के समर्थन में थोड़े टाईम पहले हारीज से 9 लाख रुपये का गेहूं अवैध रूप से बरामद हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्थानीय अधिकारी रिश्वत लेकर इस अवैध काम को अनदेखा कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों की संपत्ति की जांच की मांग की है।
अब देखना यह है कि कई सालों से चल रहे इस घोटाले की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं।
DineshR9, पाटन, गुजरात