पाटन प्रखंड के आदर्श ग्राम किशनपुर में एससी एसटी की बंदी पर विवाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

पाटन प्रखंड के आदर्श ग्राम किशनपुर में एससी एसटी की बंदी पर विवाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप

 

पलामू जिला के पाटन प्रखंड के आदर्श ग्राम किशनपुर में एससी एसटी की भारत बंदी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है आपको बता दूं बुधवार को एससी एसटी भारत बंदी के दौरान आदर्श ग्राम किशनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकान बंद करवाई गई श्रीराम चौक पर प्रदर्शन किया गया पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है दावा किया जा रहा है इस वीडियो को देखकर क्षेत्र के कुछ लोगों ने गंभीर आरोप लगाए कि देश विरोधी नारे लगाकर देशद्रोह किया जा रहा है इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है गुरुवार को सैकड़ो लोगों ने मिलकर श्री राम चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और दुकान भी बंद रखें लिखित रूप से इसकी सूचना पाटन थाना प्रभारी को दिया गया पाटन थाना प्रभारी ने जानकारी दिए की गुरुवार को सुबह शिकायत मिली है और मामले की जांच कर दोषियों खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा और जिलाधिकारी को सूचित किया जाएगा जब तक दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा लिखित आवेदन देने के लिए कई गांव के लोगों ने थाना पर पहुंचकर आवेदन सौफा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!