पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार.
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

झारखण्ड पलामू :-जिले के पांडू थाना अंतर्गत ग्राम दरूआ-तिसिबार से गुप्त सूचना के आधार पर पांडू पुलिस ने पिस्टल के साथ कलीम अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
वहीं इसी मामले से जुड़े चन्दन विश्वकर्मा उर्फ बाबू लोहार ग्राम गौरा थाना विश्रामपुर को भी पांडू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर करवाई की जा रही है।