पीयूष जैन के कन्नौज आवास पर कार्रवाई पूरी
पैतृक घर कन्नौज में मिली 17 करोड़ की नगदी
23 किलो सोना व 6 करोड़ की कीमत का 600 किलो संदल भी बरामद l
। डायरेक्टर जनरल जीएसटी टीम ने चार दिनों बाद आज प्रेस रिलीज जारी कर चार दिन से चल रही जांच का खुलासा किया जिसमे बताया गया है कि कन्नौज में अभी तक 17 करोड़ नगदी की बरामदगी हो चुकी है। कंन्नौज में 23 किलो सोना भी बरामद हुआ है और 600 किलो चन्दन तेल भी इत्र व्यवसायी के गोदाम से मिला है जिसकी कीमत छह करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि 17करोड़ नगद के साथ 23 किलो ग्राम सोना जिस पर विदेशी चिह्न अंकित होने के कारण इसे जांच के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय को लगाया गया है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले पांच दिनों से छापेमारी के दौरान मिले सबूतों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि कर चोरी का खुलासा किया जा सके l