पुरैना शिविर में नशे में पहुंचा पंचायत सचिव,शोभितराम

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

पुरैना शिविर में नशे में पहुंचा पंचायत सचिव,शोभितराम

 


पुरैना//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरैना के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक सरकारी शिविर में उस समय हड़कंप मच गया जब पंचायत सचिव नशे की हालत में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचा। सचिव की लड़खड़ाती चाल और असामान्य व्यवहार को देख उपस्थित लोग हैरान रह गए।
शिविर में मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि यह शिविर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और लाभार्थियों का पंजीकरण करने के उद्देश्य से लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!