बेतिया चन्दन चौबे
Slug -पुलिस अधीक्षक द्वारा मनाया गया अंतराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस

Anchor -अंतराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बेतिया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों द्वारा पुलिस केंद्र से नशा विमुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी जो पुलिस केंद्र से प्रस्थान कर अतिथिगृह, मुहर्रम चौक, समहरणालय चौक, गंडक कॉलोनी होते हुवे पुनः वापस पुलिस केंद्र आये l पुलिस केंद्र बेतिया मे छोटे बच्चो के द्वारा नशा बिमुक्ति बिषय पर पेंटिंग, स्लोगन,लेखन एवं पोस्टर के माध्यम से नशा न करने का संदेश का प्रतियोगिता कराया गया जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण बेतिया के हाथो पुरस्कृत किया गया l साथ ही पुलिस केंद्र बेतिया मे पुलिस पुलिस अधीक्षक बेतिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा फलदार पौधों का बृक्षारोपण किया गया एवं नशा उन्मूलन से सम्बंधित पोस्टर /बैनर शहर के चौक चौराहो पर लगाया गया तथा आमजनों को नशा से दूर रहने का अपील किया गया l