पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने थाना कंचनपुर का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने थाना कंचनपुर का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा और लंबित प्रकरणों के निस्तारण सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कंचनपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, रसोईघर, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थाना के स्टाफ के साथ संवाद कर थाना इलाको में अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त‌‌ सैंपऊ अनूप सिंह एवं थानाधिकारी कंचनपुर रामकिशन यादव सहित थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहें। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!