गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे
अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्तों-01. धर्मेद्र तिवारी उर्फ बुल्टू तिवारी 02. इन्द्रदेव तिवारी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 30.06.2022 को वादी रामसवेरे तिवारी व उसके लड़के सतीश तिवारी को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था तथा अभियुक्त इऩ्द्रदेव ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. धर्मेन्द्र तिवारी उर्फ बुल्टू तिवारी पुत्र रामकृपाल तिवारी निवासी बासगाँव पूरेघासी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा।
02. इऩ्द्रदेव तिवारी पुत्र स्व0 शिवकुमार तिवारी निवासी ग्राम बांसगाँव पूरेघासी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा