पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा की गयी गोष्ठी,

जनपद देवरिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा की गयी गोष्ठी,

 

 

जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारणःडीआईजी

आज दिनांक 03.07.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर श्री जे0 रविन्दर गौड का आगमन जनपद देवरिया में हुआ, जहां पर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर को पुष्पगुच्छ देते हुए स्वागत किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा सुसज्जित गार्द की सलामी ली गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन देवरिया के मनोरंजन कक्ष में जनपद देवरिया के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी मानीटरिंग सेल, प्रभारी अपराध शाखा, प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमें लंम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के संबन्ध में संबन्धित अधिकारी/विवेचक को निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा पुरानी विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त क्षेत्राधिकारीगण को अपने निकट पर्यवेक्षण में विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गस्त व क्षेत्र में भ्रमण करने, लंबित जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गये। साम्प्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैगेस्टर आदि की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटवाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारी सहित यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया। बालिकाओं एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान को निरंतर जारी रखने, वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अच्छा बर्ताव करने हेतु निर्देशित किया साथ ही साथ आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया गया। मा0 न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की सतत् पैरवी करते हुये अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाये जाने तथा परिवार परामर्श केन्द्र में आने वाले प्रकरणों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरते जाने के संबन्ध में संबन्धित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर श्री जिलाजीत, क्षेत्राधिकारी भाटपार श्री प्रेमनारायण तिवारी, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री देवानन्द, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री पंचमलाल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री विनय कुमार यादव, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!