पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित

पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित

 

आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये त्यौहार-डीएम

_सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, अफवाहों से रहें दूर-डीएम_

शिवालयों व ईदगाहों की सफाई के दिये निर्देश

किसी भी प्रतिबंधित श्रेणी के पशु की न हो बलि-पुलिस अधीक्षक

देवरिया 08 जुलाई। पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी सावन मास में पड़ने वाले विभिन्न पर्वों एवं उत्सवों यथा-कांवड़ यात्रा, सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, रक्षाबंधन तथा बकरीद एवं मोहर्रम को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहारों को आपसी तालमेल, अमनपसंदी व भाई चारे के साथ मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 10 जुलाई को बकरीद (चन्द्र दर्शन के अनुसार) मनाया जाएगा। श्रावण मास 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है, जिसमें शिवभक्त बड़े पैमाने पर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं और कई लोग कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। इसके अतिरिक्त 26 जुलाई को शिवरात्रि (सावन मास की), हरियाली तीज 31 जुलाई, नागपंचमी 2 अगस्त, मोहर्रम 9 अगस्त एवं रक्षाबंधन 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इन सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों एवं मस्जिदों की साफ-सफाई के कार्य करा लें। सावन मास में सोमवार के दिन शिवालयों में लोग बडी संख्या में जलाभिषेक करने आएंगे। इसी प्रकार बकरीद के दिन ईदगाहों पर भीड उमड़ेगी। इसके दृष्टिगत ट्रैफिक डाइवर्जन का रुटचार्ट तैयार कर लिया जाये। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिये। मस्जिदों एवं शिवालयों के निकट प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। अधी0 अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे, खराब ट्रांसफार्मर एवं तार ठीक करा लिया जाये। त्योहार के दिन इमरजेन्सी में लोकल फाल्ट को ठीक करने के लिए विद्युत कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी को विद्युत व्यवस्था से जुड़ी शिकायत हो तो उसे टॉल फ्री नंबर 1912 एवं जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के नंबर 8004930620 पर दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दिन निर्बाधित जलापूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार पर शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर नमाज ईदगाह और मस्जिद के भीतर क्षमता अनुसार ही पढ़ा जाए। बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने से बचें।

इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज गजेन्द्र कुमार, एसडीएम भाटपाररानी अरुण कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ज्ञानधन सिंह, अधिशासी अभिंयता गण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!