बारा 31/08/2024
पुष्य नक्षत्र पर हुआ स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन
राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बांरा स्थित आंचल प्रसूता केंद्र पर दिनांक 31.8.2024 शनिवार को पुष्य नक्षत्र पर एक दिवसीय निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 67 बच्चों को निशुल्क स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई गई। शिविर का शुभारंभ आंचल प्रसूता क्रेन्द्र प्रभारी डॉ निवेश द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर किया गया ।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ राजेन्द्र मीणा ने बताया कि स्वर्ण प्राशन में ब्राह्मी ,मधु, घृत सहित कई स्वास्थ्यवर्धक औषधि शामिल है। जो बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और उनका हर मौसम में स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होती है । शिविर में डॉ गिरधर गोपाल मालव, डॉ विनोद नागर, शिव कुमार, निकिता ने सेवाएं दी!
पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां