पूर्व सांसद व भाजपा नेता मनोज कुमार जी के पहल पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छतरपुर के द्वारा ब्याज माफी योजना एक दिवसीय शिविर का आयोजन

पूर्व सांसद व भाजपा नेता मनोज कुमार जी के पहल पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छतरपुर के द्वारा ब्याज माफी योजना एक दिवसीय शिविर का आयोजन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छतरपुर के प्रांगण में किया गया।


इसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्रीमती पुष्पा देवी एवं पूर्व सांसद भाजपा नेता श्री मनोज कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया।
इस शिविर में बिजली बिल के कारण बहुत लोगों का कनेक्शन काट दिया गया था एवं वैसे लोग जो अधिक बिजली बिल होने के कारण नहीं भर भर भर पा रहे थे वैसे सभी लोग अपना ब्याज माफी कर बिजली बिल भर रहे है।
काटे गए कनेक्शन को पुनः जोड़ने का आदेश माननीय विधायक महोदया ने दीया।
ज्ञात हो कि इस समस्या के संदर्भ में पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी लगातार बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!