पूर्व सैनिकों व उनके परिजनो को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ।

पूर्व सैनिकों व उनके परिजनो को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ।

बयाना। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुदित शर्मा की अध्यक्षता में आज बयाना के पंचायत समिती सभागार में पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों की जनसुनवाई करते हुए उन्हें राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। जनसुनवाई के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों एवं उनकी वीरागनाओं के अभाव अभियोगोें की सुनवाई करते हुए उनका शीघ्र समाधान कराने का भी भरोसा दिलाया। पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष बलराम कांमर ने बताया कि इस दौरान सैनिकों व पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के पहचान पत्र व सैनिक कैंटीन स्मार्ट कार्ड आदि भी बनाए गए एवं सशस्त्र सेना झंडा दिवस के स्टीकर भी वितरित किए गए और सैनिकों के एक आश्रित को विशेष परिस्थितीयों मे दी जाने वाली नौकरी की भी जानकारी दी। इस शिविर में संघ के उपाध्यक्ष प्रेमसिंह, ब्रजेन्द्रसिंह, ज्ञानसिंह, राजवीर अजयसिंह जगदीश, शिवदानसिंह, भरत खटाना, एवं जगदीश अड्डा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!