पेट्रोल पंप पर खड़ा 22 चक्का ट्रेलर चोरी, पुलिस में कराया मामला दर्ज।
बयाना के ब्रह्मबाद रोड पर एक पेट्रोल पंप पर कई दिनों से खड़े एक 22 चक्का ट्रक ट्रेलर को अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पता लगने पर इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने भी अज्ञात वाहन चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की है। पीड़ित ट्रेलर मालिक रघुपति सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका ट्रेलर चालक गत 23 नवंबर को अपने ट्रेलर को ब्रह्मबाद रोड स्थित बाबा फिलिंग स्टेशन पर खड़ा कर गया था और पैट्रोल पंप के कर्मचारियों से कह गया था की भाड़ा मिलने पर वह इसे ले जाएगा किंतु जब 4 दिसंबर की शाम को वह पंप पर ट्रेलर लेने पहुंचा तो ट्रेलर का घोड़ा गायब था और केवल ट्रॉली खड़ी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी गए ट्रेलर की तलाश शुरू की है। आपको बता दें करीब 3 माह पूर्व भी बयाना में से इसी प्रकार कबाड़ से भरा एक ट्रेलर चोरी हुआ था जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हरियाणा से बरामद करने में सफलता पाई थी। ऐसी वारदातों से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में हलचल मची है