प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे

13 अक्तूबर को ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन की नींव रखेंगे मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को करेंगे रवाना

मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

। पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर चौगान में एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे पहले ऊना आएंगे। वहां वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। साथ ही ऊना के हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग फार्मा पार्क और ऊना-हमीरपुर नई रेलवे लाइन का शिलान्यास भी करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना में सार्वजनिक समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद चंबा रवाना होंगे। चंबा में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे और चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी धौलाधार की पहाड़ियों पर स्थित चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बल्क ड्रग फार्मा पार्क की रिकॉर्ड 15 दिनों में डीपीआर बनाकर केंद्र से स्वीकृति मिली है। पहले चरण में 300 करोड़ का बजट जारी किया गया है। हिमाचल दौरे का संशोधित संभावित टूर प्रोग्राम जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!