प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ आरा वाशिंग पिट और एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाँल का लोकार्पण किया।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आर के सिंह वर्चुअली उदघाटन समारोह मे शामिल हुए
आरा स्टेशन पर विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,रेलवे पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया।
आराः

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद से 85 हजार करोड़ से अधिक विभिन्न रेलवे परियोजनाओ का शिलान्यास और लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरा के लिए वंदे भारत ट्रेन का ठहराव सहित वाशिंग पिट्ट और एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाँल का भी लोकार्पण किया।
उक्त कार्यक्रम को लेकर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर भव्य समारोह का आयोजन रेलवे द्वारा किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना से गोमती नगर लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया,जो आरा स्टेशन,बक्सर,डीडीयु ,वाराणसी, अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी। उक्त अवसर पर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह वर्चुअली शामिल हुए। आरा कार्यक्रम मे विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,दानापुर रेलवे मंडल के वरीय मंडल प्रवंधक ईं.रविश रंजन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, ने हरी झंडी दिखा कर आरा से रवाना किया।इसके साथ वाशिंग पिट्ट और एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाँल का लोकार्पण किया।
उक्त अवसर पर दिल्ली से वर्चुअली जुड़ते हुए केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलवे मंत्री वैष्णवी अश्विन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आरा शाहाबाद और उतरी बिहार का केन्द्र बनेगा।यहाँ से देश के सभी दिशाओं के लिए ट्रेने खुलेगी।यह बहुत बड़ा बाजार होगा।यहाँ से पूरे शाहाबाद सहित छपरा, सिवान,बलिया,उतरी बिहार के लिए हब बनेगा। आप दानापुर से ट्रेन पकड़े या आरा से एक ही बात है।आरा के लिए और महत्वपूर्ण ट्रेन मिलेगी।
विधानपार्षद अवधेश नारायण स़िह ने कहा कि आर के सिंह के भोजपुर जिला के लिए विकास पुरुष है।क्षेत्र का पूर्ण विकास हो रहा है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आर के सिंह द्वारा जिले मे जितना विकास किया गया है,उतना आजादी के बाद कभी नही हुआ।रेलवे के क्षेत्र मे आरा से ऐसे ट्रेनो का ठहराव और परिचालन करवाए,जो एक सपना था।आज सभी क्षेत्रो मे उनका किया गया काम दिख रहा है।जनता पूर्ण रुप से खुश है।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री के गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य आरा सांसद आर के सिंह ने किया है।वंदे भारत का आरा मे ठहराव बहुमूल्य सौगात है।इससे शाहाबाद सहित उतरी बिहार के लोगो को अयोध्या प्रभु राम के दर्शन करने मे बहुत ही सुविधा होगा।
मंच पर स़ासद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह,मिथिलेश कुशवाहा, विजय सिंह,सीडी शर्मा, शंभु चौरसिया आदि थे।
कार्यक्रम मे पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह,कौशल यादव,संजय कुमार सिंह,राजेश सिंह,संतोष चंद्रवंशी,रामदिनेश यादव, अखिलानंद ओझा,परशुराम चौधरी, राहुल सिंह,संजय सिंह,निशांत सिंह सेंगर,यशवंत सिंह,परमजीत सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ो जनता शामिल हुए।