लोकेशन सिंगरौली
मध्य प्रदेश
दिनांक 15/7/2022
संवाददाता चन्द्र देव शाह ।
मो. नं.9977474437
स्लग-प्रधान मंत्री पूरक पोषण आहार वितरण मे बच्चों के मुँह से छीन रहे निवाला
एंकर सिंगरौली जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और आंगड़वाड़ी केन्द्र छतकरम मे विद्यालय संचालन के महीनो बाद तक प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना का संचालन बंद रहा है । विद्यालयों का संचालन 14 जून से प्रारंभ है फिर भी समूह संचालक उक्त कार्य को कागजों पर समेट कर भोजन पका रहे थे । और उक्त खाद्यान का बंदर बांट कर अपना पेट भरने मे लगे हैं । कहने को तो ये बात छतकरम की है पर सच्चाई तो कुछ और ही बयां कर रही है । जिले के किसी भी विद्यालय मे मेनू के अनुरूप भोजन नही दिया जा रहा है । तो जिले का कुपोषण कैसे दूर हो ।भारत सरकार की योजनाओं का कार्य कर रही एजेंसियो के पेट इतने बड़े हैं कि सब का पौष्टिक खाना खुद खा जा रहे हैं ।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली से चन्द्र देव शाह की रिपोर्ट ।