महराजगंज
प्रयागराज में बीती रात हुई घटना को लेकर महाराजगंज पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद को लेकर अलर्ट मोड पर है। महाराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा रात्रि में भ्रमण कर रहे पुलिस कर्मियों का निरीक्षण किया और उन्हें निर्देशित किया ।ज्ञात हो कि बीती रात प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने मीडिया कर्मी बनकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी जहां पर मौके पर ही अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद दोनों का ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा तीनों ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है पूछताछ में तीनों हमलावरों का नाम सामने आया है । हमलावरों के नाम नाम लवलेश तिवारी, सनी, और अरुण मौर्या है।
जिसके वजह से देर रात सीएम आवास पर उच्चाधिकारियों साथ हाई लेवल मीटिंग चली प्रदेश भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है कहीं भी किसी प्रकार का घटना होने से रोका जा सके। पुलिस द्वारा अपील की गई है कहीं भी किसी प्रकार के भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर ना डाला जाए जिससे सुरक्षा और शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।