प्रशासनिक गति विधि के साथ शिक्षक बन गए थानाध्यक्ष

मोतिहारी,संग्रामपुर r9 भारत से संतोष पाण्डेय

हुआ यूं कि संग्रामपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार मंगलवार को क्षेत्र में विधि व्यवस्था के लिए निकले और लौटते समय मुख्यालय के दमड़ी असर्फी उच्चतर माध्यमिक+2विद्यालय के दशवे वर्ग में पहुच गए और बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया।क्लास रूम में मौजूद शिक्षक व छात्र छात्राएं इनके भाषा और समझाने की शैली को देख कायल हो गयी। और प्रतिदिन एक विषय पढ़ाने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान थानाध्यक्ष को छात्र छत्राओं के कई सवालों से रूबरू भी होना पड़ा।और उनके द्वारा दिए जबाब से सभी संतुष्ट हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र जीवन से ही बच्चों को पढ़ाने की इच्छा रही है और आज भी जब किसी विद्यालय से गुजरता हु तो अपने अपने को रोक नहीं पता हूं।मेरा मानना हैं कि समाज को सुसज्जित करना हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति सजग रह कर बच्चों और उसके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना होगा ताकि शिक्षा के प्रति सभी लोग जागरूक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!