प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण बेटियों के लिए अहम – श्री निधि बीटी

प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण बेटियों के लिए अहम –
श्री निधि बीटी

आपकी बहन, बेटी, बहू बनकर करती रहूंगी आपकी सेवा – नीरजा अशोक शर्मा

2000 बेटियों ने प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण प्राप्त किया

राजाखेड़ा । प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण बेटियों के लिए अति आवश्यक है उक्त वक्तव्य जिला कलेक्टर
श्रीनिधि बीटी ने कहे

 

जिला कलेक्टर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा में अशोक शर्मा जगन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विशाल बालिका निःशुल्क प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर के अवसर में उपस्थित बेटियों को संबोधित कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि अशोक शर्मा जगन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजन के माध्यम से स्वर्गीय अशोक शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है । जो कि बेटियों के लिए आने वाले भविष्य में अति उपयोगी रहेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 7 अगस्त को पूरे राजस्थान में विशाल पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा । जिसमें आप सभी अपनी सहभागिता निभाएं।
उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से एक पौधा देश के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया ।

इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि मेरे पति ने राजाखेड़ा के लिए खुली आंखों से जो सपना देखा था मैं उसे पूरा करने के लिए दिन रात आपके बीच आपकी बहू बेटी और बहन बनाकर आपकी सेवा के लिए तत्पर हूं ।
उन्होंने कहा कि भय मुक्त राजाखेड़ा मेरी प्राथमिकता है ।
उन्होंने कहा कि मैं यहां कोई राजनीति करने नहीं बल्कि समाज सेवा का उद्देश्य लेकर आई हूं जो आपके सहयोग से मैं राजाखेड़ा के लिए करूंगी ।

इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति की ओर से डॉ प्रज्ञा दीप , डॉक्टर विनोद गर्ग सचिव संजीव श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें इसकी जानकारी होना अति आवश्यक है वर्तमान समय में प्राथमिक उपचार के माध्यम से कई जीवन को बचाया जा सकता है । इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार की जानकारी होना अति आवश्यक है ।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा एक बहुत ही सुखद पहल की गई है कि हम पुण्यतिथि के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है।

समारोह के दौरान ट्रस्ट की ओर से 2000 बेटियों को बैग प्राथमिक उपचार पुस्तिका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए ‌।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, बाड़ी पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, डीईओ महेश मंगल, एसडीएम मनीषा मीणा, राजाखेड़ा की पूर्व विधायक मनोरमा सिंह, पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव, मनियां सीओ राजेश शर्मा,मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंती लाल मीणा, पंकज जगन शर्मा, सुमित जगन जगन शर्मा, समर्थ शर्मा, तहसीलदार टिकेंद्र सिंह एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चरण सिंह सहित नागरिक छात्राओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मंच का संचालन विशंभर दयाल शर्मा द्वारा किया गया। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!