चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
प्राथमिक शाला भवन के लिए ग्राम तुमान मे किया गया भूमि पूजन
जनपद अध्यक्ष मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न

तुमान//करतला विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुमान मे जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष अशोक बाई कँवर के मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष मनोज़ झा के अध्यक्षता एवं सभापति नीता राकेश यादव,जनपद सदस्य श्रीमती निरुपमा पाटले मे जिला खनिज न्यास से स्वीकृत नवीन प्राथमिक शाला भवन के लिए भूमि पूजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से सरपंच सुषमा कँवर उपसरपंच नोनी बाई पंच बलराम वैष्णव, जगेश्वर,सुनील कँवर, दीपक दीपक तिवारी जयराम दिलीप संतराम सत्यनारायण,सोहित संजू वैष्णव प्रधानपाठक श्री जांगड़े , अनिल कुमार निर्मल, पाण्डेय मैडम स्कूल स्टॉफ बच्चे भारी संख्या मे उपस्थित रहे कार्यक्रम मे सर्व प्रथम विधि विधान से भूमि पूजन किया गया जिसके पश्चात ग्राम सरपंच स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया जिसके पश्चात जनपद अध्यक्ष अशोक बाई उपाध्यक्ष श्री मनोज़ झा द्वारा उद्बोधन दिया गया उद्बोधन के पश्चात आभार ग्राम सरपंच सुषमा कँवर द्वारा किया गया