प्रेस क्लब ने नगर परिषद कर्मचारियों के सहयोग से गुरुवार शाम को सड़कों पर घूमती हुई गायों का पशु चिकित्सा विभाग से टीकाकरण करवाया…

प्रेस क्लब के सहयोग से गायों का हो रहा टीकाकरण
कानड। प्रेस क्लब ने नगर परिषद कर्मचारियों के सहयोग से गुरुवार शाम को सड़कों पर घूमती हुई गायों का पशु चिकित्सा विभाग से टीकाकरण करवाया।

जिसमें पशु चिकित्सक शहाबुद्दीन खान ने 40 से अधिक गायों को टीकाकरण किया जिले में सस्पेंडेड लंबी वायरस से ग्रसित गायों की जानकारी लगने पर पशु विभाग हरकत में आया और टीकाकरण के लिए आगे आया। नगर की देवनारायण गोशाला में भी 120 से अधिक गायों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान क्लब के संतोष बैरागी दरासिह आर्य संदीप जैन सोनू खान मनोज त्रिवेदी जाफर हुसैन उपस्थित थे इस पुनीत कार्य में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया। टीकाकरण करने के बाद गयो को कलर से चिन्हित भी किया गया। इस कार्य में नगर परिषद के अशोक पाठक राजू परमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!