फर्जीकारी से लगे कार्मिकों पर कसा शिकंजा , कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला ….

फर्जीकारी से लगे कार्मिकों पर कसा शिकंजा , कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

*विगत 5 वर्षों में भर्ती राज्यकर्मियों की संबंधित विभागों द्वारा कराई जाएगी आन्तरिक जाँच

 

भरतपुर. राजस्थान की भजन लाल सरकार द्वारा फर्जकारी कर राजकीय सेवा प्राप्त करने वाले कार्मिकों षर नकेल कसने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। ऐसे कार्मिकों की छटनी के लिए कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा द्वारा राज्य सरकार को अवगत कराते हुए आज 6 जून को समस्त संबंधित विभागों को आदेश पारित करते हुए आदेशित किया गया है कि विगत 5 वर्षों में विभिन्न विभागों में की गई भर्तियों में फर्जी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत कर एवं डगी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा सरकारी नौकरियाँ प्राप्त की गई हैं। अतः प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रत्येक विभाग के द्वारा विगत 05 वर्षों में भर्ती किए गए कर्मचारियों के संदर्भ में आन्तरिक कमेटी गठित कर यह जाँच कर लें कि परीक्षा देने वाला एवं नौकरी करने वाला लोकसेवक दोनों एक ही व्यक्ति है। साथ ही भर्ती किये गये कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता के दस्तावेजात एवं आवेदन के समय प्रस्तुत आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि की भी भली-भांति जाँच करवाई जाए। जाँच के उपरान्त जिन कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में सूचनाएँ संदिग्ध प्रकट हो, उनकी सूचना एसओजी को उपलब्ध करायी जाये।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!