फर्स्टक्राय इंटैलीटाटस प्री स्कूल में छोटे बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

फर्स्टक्राय इंटैलीटाटस प्री स्कूल में छोटे बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

–बच्चों की पढ़ाई के साथ फिजिकल एक्टिविटी पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

राजीव शर्मा (इटावा) : शहर में अब छोटे बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए फर्स्टक्राय इंटैलीटाटस प्री स्कूल खुल गया है। जिसका उद्धघाटन आरके ग्रुप के केशव भदौरिया व उनकी पत्नी रानी भदौरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

शनिवार को शहर में रामलीला मैदान के पीछे राजेश्वरी मैरिज होम के पास एमएस पुरम में आरके ग्रुप द्वारा बनवाए गए फर्स्टक्राय इंटैलीटाटस प्री स्कूल का उद्घाटन विधि विधान के साथ हवन पूजन के साथ के साथ फीता काटकर किया गया। इसी के साथ स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्री स्कूल की डायरेक्टर ऐश्वर्या भदौरिया ने बताया कि दिल्ली के ब्रांड फर्स्टक्राय इंटैलीटाटस प्री स्कूल की फ्रेंचाइजी है जोकि शहर में खुल गई है। उन्होंने बताया कि इस प्री स्कूल में समस्त उपकरण चाइल्ड फ्रेंडली हैं और यहां पर सभी स्टाफ महिलाओं का रहेगा। बच्चों की पढ़ाई के लिए चार आकर्षित कमरे बने हुए हैं, जिसमे टोडलर, नर्सरी, पीपी वन व पीपी टू के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा पढ़ाई के साथ–साथ खेलने के लिए पार्क, स्विमिंग टब, तरह–तरह के झूले सेंट टब आदि की सुविधा बच्चों को मिलेगी। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।
प्री स्कूल में दो साल से लेकर छह साल तक के बच्चों का एडमिशन होगा। बच्चों की पढ़ाई के साथ फिजिकल एक्टिविटी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों को बातचीत करने का तरीका भी सिखाया जाएगा।
इस अवसर पर आरके ग्रुप के अनुज भदौरिया, रवि भदौरिया व अक्षय भदौरिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!