फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के अंतर्गत आज नदबई में हुआ दौड़ का आयोजन

फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के अंतर्गत आज नदबई में हुआ दौड़ का आयोजन

उपखंड अधिकारी सहित नगर पालिका अध्यक्ष ने दौड़ प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के अंतर्गत आज बुधवार सुबह कुम्हेर रोड़ स्थित बाइपास पर उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा के नेतृत्व में दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे शामिल हुए। उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 थीम स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत समिति और नगर पालिका मुख्यालयों पर दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा और पालिका अध्यक्ष हरवाती सिनसिनवार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत आयोजित हुई दौड़ कुम्हेर रोड़ स्थित बाइपास से शुरू हुई, जो कि निर्माणाधीन ROB तक पहुंची। इस दौरान उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा ने कहा कि, दौड़ करने से शरीर स्वस्थ और तंदुरूस्त रहता है। उन्होंने कहा कि, लोग जितना अधिक अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने का प्रयास करेंगे, उतना ही वे कम बीमार होंगे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!