बयाना। उपखंड के गांव पिदावली के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य मनमोहनलाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों सहित अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व पुष्प चढाकर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में छात्राओं ने सामूहिक सरस्वती गान प्रस्तुत करते हुए मां की वंदना की। इसके बाद छात्राओं ने शिक्षा व देशभक्ति और बेटी बचाओं कार्यक्रम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। शिक्षा के बिना कोई भी परिवार समाज या देश का आगे बढना असंभव है। उन्होेंने बालिकाओं की उच्च शिक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए प्रतिभाशाली छात्र छात्राओें को पुरूस्कृत व सम्मानित किया।
R9 भारत के लिए बयाना भरतपुर से चुन्नीलाल धाकड़ की रिपोर्ट।