बयाना कस्बे में संगीतमय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, बैंड बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा

भरतपुर 23 अगस्त

बयाना कस्बे में संगीतमय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, बैंड बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा

 

भरतपुर. बयाना कस्बे के भीतरबाड़ी इलाके में स्थित बिलोची मंदिर पर भक्त मण्डल की ओर से शुक्रवार से संगीतमय भागवत कथा की शुरुआत हुई। कथा के शुभारंभ पर बैंडबाजों के साथ कथा व्यास योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में कलश यात्रा शुरू हुई। मंदिर परिसर से शुरू हुई कथा परिक्रमा करते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। वहीं पुरूष श्रद्धालु भागवत भगवान को सिर पर लिए बैंड पर बजते भजनों पर नाचते गाते जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कथा के पहले दिन प्रवचनों में कथा व्यास योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा में जीवन जीने का सार छुपा हुआ है। भागवत में बताए गए सूत्रों से जीवन यापन करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक का रहेगा। कथा के बीच-बीच में विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!