बयाना में दिव्यांग चिह्नीकरण शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 290 दिव्यांग जनों ने कराया रजिस्ट्रेशन

भरतपुर 3 सितंबर

बयाना में दिव्यांग चिह्नीकरण शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 290 दिव्यांग जनों ने कराया रजिस्ट्रेशन

भरतपुर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से आज बयाना पंचायत समिति सभागार में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन पहुंचे, लेकिन माकूल व्यवस्थाएं नहीं होने से दिव्यांगजनों को भटकना पड़ा। दिव्यांगजन और उनके परिजन एक टेबल से दूसरी टेबल पर भटकते देखे गए। भीड़ इतनी अधिक हो गई थी कि दिव्यांगजनों को धक्का-मुक्की के बीच अपना आवेदन देना पड़ा। उधर, कलेक्टर की ओर से गठित मेडिकल टीम भी कैंप में पहुंची, लेकिन उनके पास जांच के पूरे उपकरण नहीं होने से अधिकतर दिव्यांगों को भरतपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, शिविर में 290 दिव्यांग लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए। इनमें से 164 लोगों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। ब्लॉक सामाजिक अधिकारिता अधिकारी गजेंद्र सिंह गुर्जर और छात्रावास अधीक्षक योगेंद्र तिवारी ने बताया कि कैंप में चिन्हित दिव्यांगजनों को बाद में अलग से कैंप लगाकर सहायक उपकरण जैसे कैलिपर्स, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, क्लच, कृत्रिम फुट, व्हीलचेयर, हेयर ऐड आदि वितरित किए जाएंगे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!