बयाना में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने बिजली घर पर दिया धरना अर्धनग्न प्रदर्शन की दी चेतावनी विद्युत कटौती से गुस्साए हैं ग्रामीण।

बयाना में आज विभिन्न गांव से आए और अघोषित विद्युत कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम कार्यालय के समक्ष किसान नेता भूरा भगत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे में परेशान ग्रामीणों की सुनवाई नहीं किए जाने पर 2 घंटे बाद यहां के पंचायत समिति तिराहे के समक्ष अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने व विद्युत अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। भूरा भगत ने बताया इस धरना प्रदर्शन में बयाना क्षेत्र के सभी गांवों के ग्रामीण शामिल हैं और गांवों में भीषण गर्मी के इस मौसम में भी ग्रामीणों को घरेलू उपयोग तक की बिजली पर्याप्त नहीं मिल पा रही है जिससे ग्रामीणों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ी हुई है । विद्युत समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त विद्युत सप्लाई शुरू कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।