बयाना मेें धूमधाम से निकाली पहाडेश्वर महादेव की शोभायात्रा

बयाना मेें धूमधाम से निकाली पहाडेश्वर महादेव की शोभायात्रा
बयाना 27 फरवरी। बयाना में महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आज कस्बे में पहाडेश्वर महादेव भक्त मंडल की ओर से बैंडबाजों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों की व महिलाओं भारी भीड उमड पडी। शोभायात्रा में शामिल शिवभक्त व महिलाऐं भजन गीत गाते और नाचते कूदते व भोलेबाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। यह शोभायात्रा कस्बे के कुंडा तिराहे से आरंभ होकर नगरपरिक्रमा करते हुए निकाली गई। जिसमें अनेकों धार्मिक झांकियां सजी थी। श्रद्धालू ललित कपूर ने बताया प्राचीन पहाडेश्वर शिवालय बयाना के एतिहासिक विजयगढ दुर्ग में स्थित है। जहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होते है।

R9 भारत के लिए बयाना भरतपुर से चुन्नीलाल धाकड़ की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!