बलिया न्यूज
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया

बलिया जिले के बैरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध के सठियाँ ढाला के समीप शुक्रवार को बाइक सवार तीन युवक असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने युवकों को गड्ढा से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवकों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सुधीर यादव पुत्र दशरथ यादव उम्र 32 वर्ष, रविन्द्र यादव पुत्र कन्हैया यादव उम्र 30 वर्ष व अनिल यादव पुत्र हरिलाल यादव 28 वर्ष निवासी खवासपुर,थाना कृष्णगढ़ जिला भोजपुर बिहार दोपहर में बैरिया की तरफ से वापस अपने गांव खवासपुर जा रहे थे। चांद दियर चौकी से आगे जयप्रकाश नगर की तरफ जैसे ही आगे बढ़े कि बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनो को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाते समय सुधीर यादव ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तीनों युवको के परिजन रोते बिलखते सोनबरसा हॉस्पिटल पहुंचे। सूचना पर बैरिया पुलिस ने मृतक सुधीर यादव के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर अंत परीक्षण के लिये जिला अस्पताल बलिया भेज दिया।