बसेड़ी।
बसेड़ी कस्बे में गंगा दशहरे की धूमः
समाजसेवी संस्था एवं धर्म प्रेमिओं ने मीठा शरबत बांटकर की लोगों की सेवा

गंगा दशहरा के अवसर पर, लोग अक्सर मीठा शरबत बांटते हैं। यह पर्व मां गंगा के धरती पर अवतरण का प्रतीक है, और इस दिन दान और पुण्य का विशेष महत्व है। जानकारी के अनुसार कई जगहों पर, समाजसेवी संगठन और धर्म प्रेमी लोग मीठा शरबत वितरित करते हैं। यह एक तरह का दान है, जो लोगों को गर्मी से राहत देता है और पुण्य प्रदान करता है।
इसी को लेकर बसेड़ी कस्बे में गंगा दशहरा पर समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय निवासियों ने शहर में अलग-अलग जगहों पर मीठा शरबत बांटा। एसबीआई बैंक मैनेजर विद्याराम सिंह परमार के तत्वाधान में बैंक के सामने राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया।
इस अवसर पर करीब 1000 राहगीरों ने शरबत ग्रहण किया।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार