बहुजन समाज पार्टी धौलपुर के तत्वधान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन बाडी विधानसभा के ग्राम धनोरा में किया गया जिसके मुख्य अतिथि किशन सिंह अजानिय जिला प्रभारी धौलपुर रहे विशिष्ठ अतिथि दिनेश सिंगोरिया जिला अध्यक्ष बसपा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता रवेंद्र कोमल बाडी विधान सभा प्रभारी ने की मीटिंग का संचालन पूर्व करोली धौलपुर लोकसभा प्रभारी ब्रजेश सोनी ने की इसी संदर्भ में जिला अध्यक्ष दिनेश सिंगोरिया ने कहा कि बसपा संत गुरुओ तथा महापुरुषों की विचारधारा में विश्वास रखने वाली पार्टी है बसपा एक मिशन है इस मिशन को बूथ स्तर का कार्यकर्ता अपनी मेहनत से चला रहा है आगामी विधान सभा चुनाव में धौलपुर की चारों विधान सभाओं में बसपा के विधायक जिताने के लिए हमे तन मन धन से अभी बूथ के कार्यकर्ता को मजबूत करके ही संभव है इस लिए हमे आज से प्रण लेना होगा कि आगामी विधान सभा चुनाव में हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा तभी हम चारो विधान सभाओं में प्रत्याशी जिताने का काम करेंगे इस मौके पर बाडी विधानसभा की कार्यकारणी का विस्तार किया गया जो इस प्रकार रही कृष्ण कुमार गौतम सेक्टर प्रभारी धनोरा , भरत सिंह सेक्टर अध्यक्ष धनोरा, दारा सिंह सेक्टर महासचिव धनोरा , रविदास जी सेक्टर सचिव पुराउलावटी ,इस मौके पर कैलाश राम बौद्ध राजेंद्र बिजल , अनार सिंह योगेश कुमार सुमित कुमार मनीष कुमार सचिन कुमार सोनू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे उक्त जानकारी जिला महासचिव अजय कुमार द्वारा दी गई
नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर