बांकातरंग मेघा उत्सव प्रतियोगिता के विजेता को बीडिओ ने किया पुरस्कृत

रीपोर्ट BY-मुखतार अंसारी

चान्दन/ बांका
पुरस्कार पाकर खिल उठे ग्रामीण बच्चों के चेहरे। शिक्षा की बदौलत जीवन का दूर हो सकता अंधेरा। चान्दन प्रखंड के एम.एम.के.जी.हाई स्कूल के खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन में चान्दन प्रखंड के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीडिओ राकेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण इलाके के बच्चों में जोश भरने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी बदौलत जीवन का अंधेरा दूर हो सकता है। विजेता बच्चों के आंखों में खुशी झलक रही थी। सीनियर वर्ग में आयोजित एवं जूनियर वर्ग के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले बच्चों को बीडिओ राकेश कुमार द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चांदन प्रखंड पदाधिकारी के अलावे शिक्षक हेमंत कुमार दुबे, आदित्य कुमार, सुरेश प्रसाद, प्रिंस प्रकाश मोदी, कुणाल चौधरी, आलोक कुमार, निशांत कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, संतोष कुमार के अलावा कई विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!